बच्चों को देश व समाज भक्त बनाओ,अहिंसा परोपकार रूपी धर्म को धारण कराओ -सन्त उमाकान्त जी महाराज

 जय गुरु देव

प्रेस नोट: 02.08.2022, राजनाँदगांव (छत्तीसगढ़)

दु:ख निवारण का पहला पाठ पढ़ो, जयगुरुदेव नाम ध्वनि बराबर बोलने से रुपया पैसे की समस्या भी होगी ख़त्म 

घर में अमन चैन लाने, सुख की रोटी खाने का उपाय-जयगुरुदेव नाम ध्वनि

इस समय के पूरे समरथ सन्त सतगुरु त्रिकालदर्शी उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 23 अगस्त 2022 दोपहर में राजनाँदगांव (छत्तीसगढ़) में दिए व अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित संदेश में बताया कि जयगुरुदेव नाम प्रभु का, पूरी ताकत वाला जगाया हुआ नाम हैं। बहुत से लोगों ने परीक्षा लिया। मौत के मुंह से बच गए। जान जा रही है, आग घर में लगने ही वाली है, जयगुरुदेव नाम बोले, प्रभु गुरु को याद किया और एक हवा ऐसी आई कि लपटों को दूर ले गयी, उधर जलने लग गया। खूब अनुभव किया लोगों ने। आप भी अनुभव कर सकते हो। जब मुसीबत तकलीफ आवे तब आप अनुभव करो तो मतलब क्या रहेगा? इसलिए अभी से अनुभव करो।


घर में अमन चैन सुख की रोटी खाना है तो जयगुरुदेव नाम ध्वनि एक घंटा-सुबह शाम बोलना करो शुरू

जिनके यहां बीमारी बनी रहती है, दवा बराबर करनी पड़ती है, कोई न कोई बीमार रहता है, यहां एक चारपाई से उठा तकलीफ दूर नहीं हुई कि दूसरा गिर जाता है, बुखार दस्त खांसी तरह-तरह की तकलीफें, लड़ाई-झगड़ा हो जाता है। इनको अगर दूर करना है, घर में अमन चैन लाना है, सुख की रोटी खानी है, सुख की नींद अगर लेना है तो आप जयगुरुदेव नाम ध्वनि बोलो और बोलवाओ।

बराबर नाम ध्वनि बोलने से रुपया पैसे की कमी भी होगी दूर 

किसी को किसी भी तरह की तकलीफ हो, रुपया पैसा बहुत कमाते हो लेकिन बरकत दिखाई नहीं पड़ती हो तो सबसे पहले पहला ही पाठ पढ़ो। पूरे परिवार को लोगों को इकट्ठा करके एक घंटा सुबह शाम बोलना बुलवाना शुरू कर दो। ऐसे बोलना रहेगा-

जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयजय गुरुदेव

बच्चों को देश व समाज भक्त बनाओ, अहिंसा परोपकार रूपी धर्म को धारण कराओ

आप कुछ लोग कहोगे कि परिवार में सब लोग तो नहीं बोलेंगे। क्योंकि लड़कों पर ध्यान नहीं दिया, मनमानी करने लग गए। उनको नशे की आदत बन गई, चाहे शराब गांजा-भांग का या धन कमाने बड़ा व्यापारी अधिकारी बनने का नशा हो। भूल गए उस प्रभु को। आप उनको सतसंग में नहीं लाए, सन्तों के पास नहीं गए तो उसी में मस्त हो गए। उन्होंने प्रभु को याद करना, भरोसा करना बंद कर दिया जो सबका दाता है, जो पैदा होने के पहले मां के स्तन में दूध भर देता है लेकिन उस पर से विश्वास हो रहा है खत्म। तो वो लड़के मना कर देंगे। तरीका बता देते हैं। भोजन खिलाने से पहले नाम ध्वनि प्यार से समझा कर बुलवाओ। देखो बिगड़े से बिगड़े लोग संभल गए। अंगुलिमाल और वाल्मीकि जैसे डाकूओं की तरह ये भी समझ, सुधर जाएंगे। कहा है- 

जेहि विधि होय नाथ हित मोरा।
करो सुवेगि दास मंह तोरा।।

आप जब गृहस्त आश्रम में हो तो आपका धर्म फर्ज बनता है कि बच्चों को अच्छा बनाओ, तरक्की कराओ, बच्चे देशभक्त समाज भक्त मानव भक्त बने, अहिंसा परोपकार रूपी धर्म को धारण करें, धार्मिक बन जाए।



आपका फर्ज बनता है कि बच्चों को दु:ख तकलीफ न हो इसके लिए नामध्वनी की आदत डलवाओ

रोटी कपड़ा व्यापार का इंतजाम आप करते हो, दौड़-धूप करके नौकरी दिला देते हो, दुकान खुलवा देते हो लेकिन यह भी आपका प्रेमियों फर्ज बनता है कि बच्चों को दु:ख तकलीफ न हो तो नामध्वनि की आदत डालो, डलवाओ। नाम ध्वनि बोलने के बाद ही खाना मिलेगा। नियम में बदलाव नहीं आना चाहिए। रोज बोलो, बुलवाओ नहीं तो बच्चे कहेंगे कि चल जाता है, माँ ही बिना बोले खिला देती है। कैसे भी हो, बच्चे बोलें, कुछ तो सीखें। शरीर की साधना सीखें। कम से कम एक घंटा आधे घंटा दस मिनट बैठ तो सकें। लगातार बुलवा करके देखो कितना फायदा होता है। न फायदा हो तो कोई जोर-जबरदस्ती नहीं है, अर्जी हमारी - मर्जी आपकी।

जीव दु:खी तो वक्त के सन्त दुःखी, जो जीवात्माओं का काम करते है उनको होता हैं दुःख

आप दु:खी होते हो तो हम दु:खी होते हैं क्योंकि आत्मा तो सबके अंदर एक जैसी ही है। जीवात्मा जब दु:खी होती है तो जो जीवात्माओं को जो काम करते हैं, उनको दु:ख होता है। इसलिए दु:ख निवारण का यह रास्ता आपको बता दे रहा हूं। यह पहला पाठ है। जयगुरुदेव नाम ध्वनि बोलते रहना और पूरे परिवार को हित-मित्र रिश्तेदारों को बुलवाते रहना।

देशभक्त बनो, देश की चीजों को बचाओ

अच्छे लोगों का एक समाज बनाओ। लोगों को शाकाहारी नशा मुक्त बनाओ। देश भक्ति इनके अंदर लाओ। आपका भी सम्मान रहेगा। देश की चीजों को आपको बचाना है। आपकी वजह से किसी का नुकसान न हो। कोई भी हड़ताल तोड़फोड़ आंदोलन धरना घेराव जिससे देश का नुकसान होता हो, किसी की जान जाती हो, वह काम मत करो। बराबर प्रेम की जगह सब लोगों के अंदर बनाओ।




Post a Comment

Previous Post Next Post