नौजवानों की जवानी खाने घूमने मोबाइल देखने में न निकल जाए, माता-पिता ध्यान रखें

 जय गुरु देव

प्रेस नोट: 04.09.2022, झारसुगुड़ा (ओडिशा)


साझा (पार्टनरशिप) में काम नहीं करना चाहिए, बराबर आदमी को व्यस्त रहना चाहिए

शाकाहारी नशामुक्त कुछ कमाने वाले लड़के के साथ अपनी लड़की की शादी मालिक का नाम ले करके कर दो

जीते जी प्रभु प्राप्ति, मुक्ति मोक्ष, आत्मा का कल्याण करवाने के साथ-साथ आज के भारतीय समाज परिवार में घर करती विभिन्न समस्यों जिन्हें सभ्य लोग किसी से कह भी नहीं पाते ऐसे जीवन के छोटे से बड़े सभी प्रकार के दुःखों तकलीफों का समय रहते कारण और व्यवहारिक उपाय बता कर जीवन में सुख शांति लाने वाले, अच्छी बातों को ग्रहण करने की शिक्षा देने वाले, सामाजिक सुधार की बातों को जड़ों से लागू करने के पक्षधर, जिनकी बात मानने पर आराम और सफलता निश्चित है, ऐसे इस समय के पूरे समरथ सन्त सतगुरु त्रिकालदर्शी उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 27 अगस्त 2022 प्रातः काल झारसुगुड़ा (ओडिशा) में दिए व अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित संदेश में बताया कि जिनको आप बड़ा मानते हो उनको बड़ा ही मानो, पैर छू लो, सम्मान इज्जत करो। आपकी, समाज की व्यवस्था में रहो। उसी के यहां खाओ जहां खाते हो, समाज बिरादरी में वहीं बैठ करके शाकाहारी भोजन खाओ। अपने लड़के लड़की का जहां शादी ब्याह करते हो, वहीं पर करो। हम यह नहीं कहते हैं दूसरे जाति धर्म में कर दो।



जैसे खाने की भूख वैसे ही बच्चे-बच्चियों में गृहस्थी बढ़ाने की भूख होती है

यह जरूर कहता हूं बच्चे-बच्चियाँ जब बड़े हो जाएं तब उनकी शादी समय से कर दो। नहीं तो बच्चे अपनी भूख के लिए खुद देखने लगते हैं। जैसे खाने के लिए भूख होती है ऐसे ही बच्चे-बच्चियों को गृहस्थी बढ़ाने की भूख होती है। तो जब खुद खोजते हैं, जिंदगी का कोई अनुभव नहीं होता तो रूप रंग, धनी मानी, पढ़ी-लिखी लड़का-लड़की से शादी ब्याह कर लेते हैं। निभता नहीं है, कुछ दिन के बाद तलाक के मुकदमे चालू हो जाते हैं। तलाक छुटकारा हो जाता है, दोनों अलग-अलग हो जाते हैं, ज्यादा उम्र में लड़के के लिए लड़की और लड़की के लिए लड़का नहीं मिलता, एकांकी जीवन हो जाता है। इसलिए समय से शादी ब्याह देख कर के कर दो।

बच्चों! पढ़ लिख कर बेकार मत बैठो, छोटी-मोटी नौकरी ही कर लो, जब बड़ी मिल जाए तो उसको कर लो

देखो बच्चे जब पढ़ लिख ले, जवान हो जाए तो कोई न कोई काम धंधा में इनको लगा दो। जो भी नौकरी व्यापार करना चाहते हैं, पूछ लो, उसको करा दो। छोटे स्तर से जो आगे बढ़ता है, वह बड़ा बन जाता है, तरक्की कर जाता है। देखो बच्चा छोटा ही तो रहता है। छोटे बच्चे बड़े होकर महान देशभक्त समाजसेवी महात्मा बन जाते हैं। छोटा पौधा बड़ा पेड़ बनकर फल देने लगता है। छोटी मोटी नौकरी कर लो, बड़ी की कोशिश करते रहो, बड़ी नौकरी जब मिले तब उसको कर लो।

साझा (पार्टनरशिप) में काम नहीं करना चाहिए, बराबर आदमी को व्यस्त रहना चाहिए

व्यापार कर लो लेकिन सीख करके करो। बच्चों ! खाली मत बैठो। कोई न कोई काम करते रहो। साझा यानी पार्टनरशिप में कोई भी काम मत करना। करना तो सीख करके करना और अकेले करना। अगर किसी से मदद की जरूरत हो तो नीयत खराब करके मत देना, नीयत खराब करके मत लेना। बराबर आदमी को व्यस्त रहना चाहिए। नौजवानों की जवानी ऐसे खाने घूमने में मोबाइल देखने में ही न निकल जाए, इस बात का ध्यान आप नौजवानों को और माता-पिता को भी रखना चाहिए।

शाकाहारी नशामुक्त कुछ कमाने वाले लड़के के साथ अपनी लड़की की शादी मालिक का नाम ले करके कर दो

आप देख भाल कर के अपने लड़के-लड़की की शादी ब्याह कर दो। देख लो कि हमारे लड़की के लायक लड़का है कि नहीं, निभा पाएगा कि नहीं, देखरेख, सुख सुविधा दे पाएगा या नहीं, हमारी लड़की के लिए सेट हो पाएगा कि नहीं। आप देख लो। जो लड़के वाले हो, लड़की को देख लो। लड़की, खानदान हमारे लिए ठीक है कि नहीं, हमारे घर में लड़की सेट हो पाएगी कि नहीं। शाकाहारी नशामुक्त जो नशा न करता हो मांस मछली अंडा शराब का सेवन न करता हो, कुछ कमाता हो, उस लड़के से आप अपनी लड़की की शादी मालिक का नाम ले करके कर दो। यह सब बातें सुनने के लिए नहीं बल्कि करने के लिए ही बताता हूं।



Post a Comment

Previous Post Next Post