जय गुरु देव
प्रेस नोट: 26.08.2022, लखनऊ (उ.प्र)
कोई मुसीबत आवे ही क्यों, पहले से ही स्टे आर्डर ले लो
बिगड़ते पति पत्नी बच्चों सबको सुधारने, हर तरह की तकलीफ परेशानी का उपाय- जयगुरुदेव नामध्वनी
समय समय पर प्रभु के जगाये हुए नाम जैसे त्रेता में राम, द्वापर में कृष्ण और अभी कलयुग में समस्त जीवों को भवसागर पार करने की ताकत रखने वाले वर्तमान के नाम जयगुरुदेव का प्रचार करने वाले, आने वाली तकलीफों को एडवांस में रफा-दफा करने का उपाय बताने वाले, न केवल अपने भक्तों बल्कि उनसे जुड़े सब लोगों की चिंता फिक्र करने वाले, वक़्त के महापुरुष सन्त सतगुरु दुःखहर्ता त्रिकालदर्शी परम दयालु उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने जन्माष्टमी के अवसर पर 21 अगस्त 2022 प्रातःकालीन बेला में लखनऊ (उ.प्र.) में दिए व अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित संदेश में बताया कि ये जयगुरुदेव नाम में उस प्रभु की पूरी शक्ति पावर है। आप किसी को यकीन न हो तो आप बोल करके देख लेना। बहुत से लोग मुसीबत में बोले और उनकी रक्षा हुई। आज (सतसंग में) इतना बताने का समय नहीं है लेकिन आपको विश्वास न हो तो इन्हीं (मौजूद) में से कई लोगों से पूछोगे तो कोई न कोई बताएगा कि इस तरह से हमारी रक्षा हुई। मरने वाले के कान में, डूबते समय, मधुमक्खियों द्वारा छेदते समय आदि, जब जयगुरुदेव नाम हम बोले तो हमारी इस तरह से मदद हुई, खुद बताएंगे।
जयगुरुदेव नाम को समझ लो और बोलना शुरू कर दो
अब आप मुसीबत आ गए तब परीक्षा लो तो मुसीबत आवे ही क्यों? पहले ही न जयगुरुदेव नाम को समझ लो और बोलना शुरू कर दो। बीमारियां साथ नहीं छोड़ती हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं कि तनख्वाह मिली नहीं कि दवा के लिए पहले ही निकाल कर रख देते हैं कि इतना पैसा दवा में जाएगा ही जाएगा। बहुत से लोगों की आदत बन गई दवा खाने की। यह माताएं बच्चियां भोजन की थाली में दवाई साथ में ही रख देती हैं कि बिना दवा के हजम नहीं हो सकता है।
जो संयम नियम का पालन नहीं करते वह रोगी ही बने रहते हैं
जो संयम नियम से नहीं रहते हैं उनको, मांसाहारियों को ज्यादा बीमारियां होती है। बुरा काम, बुरा आचरण करने वाले को बीमारियां जब पकड़ती है तो जल्दी छोड़ती नहीं है। मुक्ति मोक्ष की बात तो छोड़ो, व्यभिचारीयों को ऐसी बीमारी पकड़ती है कि उठ नहीं पाते हैं।
बीमारी आने से पहले स्टे आर्डर ले लो
देखो भाई बीमारी आवे ही क्यों? पहले ही न स्टे ले लो। बीमारी का ब्रेकर लगा दो। वहीं रुक जा, बहुत ऊंचा ब्रेकर है, इधर चढ़कर नहीं आ सकती, बीमारी जो आ रही है दल बल के साथ। ये कैसे होगा? जयगुरुदेव नाम की ध्वनि एक घंटा सुबह शाम बोलना और बुलवाना शुरू कर दो।
दल बल के साथ आने वाली बीमारियों से परिवार वालों को बचाने का उपाय
देखो रिश्ता है आपका। बच्चों परिवार से जुड़े हुए हो। उनकी देख रेख करना जरूरी है। आपको देखकर के बच्चे भी रोने लगते हैं, परिवार के लोग भी दुःखी हो जाते हैं। तो परिवार वालों को सुखी रखना भी जरूरी है इसलिए नाम ध्वनि जब होने लग जाएगी, खराब होती आदतों वाले बिगड़ते बच्चे, बिगड़ते पति, बिगड़ती पत्नी, सबके अंदर सुधार आएगा। एक घंटा सुबह शाम जयगुरुदेव नाम की ध्वनि बोलना और बुलवाना शुरू कर दो तो तकलीफों का स्टे हो जाएगा। जैसे कोर्ट कचहरी में स्टे आर्डर ले लेते हो कि हमारी गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए, इस जमीन की जुताई अब कोई न करें, यथास्तिथि रह जाये- इसी तरह से रोक लग जाएगी। नाम ध्वनि बोलो और घरवालों को भी बुलवाओ। शाकाहारी नशा मुक्त रह करके जो कोई बोलेगा उसको जल्दी से जल्दी फायदा मिलेगा। ऐसे बोलना रहेगा-
जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयजय गुरुदेव